आयरलैंड के उत्तर पश्चिम में अटलांटिक समुद्र तट के निकट, काउंटी डोनेगल के विस्मयकारी सौंदर्य से प्रेरित, हार्वेज़ पॉइंट एक लाजवाब और अद्वितीय होटल है, जहां उत्कृष्ट आवास, बढ़िया भोजन और स्नेहपूर्ण आयरिश आवभगत की जाती है.
लफ़ एस्के के तट पर, ब्लू स्टैक पहाड़ों की तलहटी में स्थित यह विशिष्ट होटल, गाइसलिंग परिवार के स्वामित्व और उनके गौरवपूर्ण संचालन में है. 1989 से हार्वेज़ पॉइंट में मेहमानों का स्वागत करते हुए, होटल ने उत्तर-पश्चिम के बाज़ार प्रमुख और आयरलैंड के अग्रणी होटल के रूप में महान सफलता हासिल की है.
होटल को बतौर मंज़िल या उत्तर-पश्चिमी या उत्तरी आयरलैंड के अद्भुत पर्यटन आकर्षणों की सैर के लिए अड्डे के रूप में चुन कर, हार्वेज़ पॉइंट के अनुभव का ज़बरदस्त मज़ा लूटा जा सकता है.
स्लिगो और डेर्री क्षेत्रीय हवाई अड्डों से केवल एक घंटे की दूरी पर स्थित हार्वेज़ पॉइंट, बेलफ़ास्ट और डबलिन, दोनों अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों की आसान पहुंच सीमा में है. लफ़ एस्के में ख़ूबसूरती से अलग रहते हुए, हार्वेज़ पॉइंट डोनेगल टाउन से केवल 10 मिनट की दूरी पर स्थित है. |