आहार हार्वेज़ पॉइंट का ‘तन-मन’ है और इसके प्रशंसकों में शामिल हैं कई नियमित मेहमान, जो बार-बार यहां लौट आते हैं और सभी अच्छे आहार गाइड, जो बरसों से पुरस्कारों की बौछार कर रहे हैं.
रेस्तराँ
लफ़ एस्के के किनारों को छूता रेस्तराँ, सुरुचि और शान को झलकाता है. कड़क सफ़ेद मेज़पोश, ताज़ा फूल, झाड़-फ़ानूस, चमकदार शीशे और इसोबेल गाइसलिंग की मनमोहक कलात्मक रचना, इसके परिवेश की ख़ूबसूरती को बढ़ाते हैं. पॉल मॉन्टगोमेरी और जो ओ’हारा के निर्देशन में रचनात्मक रसोई दल द्वारा प्राकृतिक समन्वय के साथ बढ़िया भोजन पकाया जाता है. उपलब्ध स्थानीय और आयरिश जैव उपजों के साथ तैयार खाना, सुंदर सजावट सहित थालियों में परोसा जाता है.
स्टेकहाउस
2009 की गर्मियों में प्रवर्तित स्टेकहाउस, हार्वेज़ पॉइंट के भोजन की नई परिकल्पना है, जहां देहाती सौजन्य, अनौपचारिक गुणवत्ता और चोखे अला कार्टे क़ीमत पेश किए जाते हैं. |