हार्वेज़ पॉइंट का शानदार प्राकृतिक स्थल विशेष समारोहों के आयोजन के लिए उत्कृष्ट है. निश्चित रूप से रोमांस का मौक़ा है, क्योंकि हार्वेज़ पॉइंट शादी के लिए सबसे पसंदीदा जगह है.
उच्च दर्जे की सुविधाएं और बीस से भी अधिक वर्षों से बढ़िया भोजन और ग्राहक सेवा उपलब्ध कराने के कारण, बेशक़ यह स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मेहमानों का सबसे चहेता होटल बना हुआ है.
हार्वेज़ पॉइंट को नागरिक विवाहों के आयोजन के लिए लाइसेंस प्राप्त है, और छोटे आत्मीय आशिष-समारोह हों या 300 मेहमानों तक के बड़े प्रीति-भोज, यह खान-पान का प्रबंध करने में सक्षम है.
यहां बारिक़ी के साथ व्यवस्था करने के लिए अनुभवी विवाह आयोजक मौजूद हैं और सुखद स्नेहपूर्ण हार्वेज़ पॉइंट स्वागत के लिए गाइसलिंग परिवार तथा प्रबंधन दल सदैव तत्पर हैं.
|